दुर्ग

जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा 21 को
15-Jul-2024 2:17 PM
जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा 21 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 जुलाई। प्रदेश शतरंज के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा लोहाना महाजन समाज के सहयोग से रविवार 21 जुलाई को एक दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 7,9,11 एवं अंडर 13 की शतरंज चैंपियनशिप जलाराम संस्कृतिक भवन सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित की गई है।

जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष में यह चैंपियनशिप अवकाश होने के कारण रविवार 21 जुलाई को आयोजित की गई है। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क 300 रुपए एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 19 जुलाई तक निर्धारित है। प्रतिभागी को जिला शतरंज संघ दुर्ग से पंजीकृत होना अनिवार्य है । स्पर्धा में सीनियर नेशनल ऑर्बिटल दिव्यांशु उपाध्याय स्पर्धा के चीफ आर्बिटर होंगे। सहायक आर्बिटर के रूप में एस के भगत, जयंता दास होंगे ।

स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर खेली जाएगी स्पर्धा के आधार पर दो बॉयज एवं दो गल्र्स का चयन आगामी राज्य स्तरीय अंडर 7,9,11 एवं अंडर 13 शतरंज स्पर्धा के लिए किया जाएगा जो कि 1 से 4 अगस्त 2024 को अग्रसेन भवन सेक्टर 5 भिलाई में आयोजित है। उक्त चैंपियनशिप  में   सभी आयु वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं तृतीय-चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय अंडर 7,9,11 एवं अंडर 13 चैंपियनशिप के लिए हर वर्ग के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 2 बॉयज एवं 2 गल्र्स का प्रवेश शुल्क जिला शतरंज  संघ दुर्ग द्वारा वहन किया जाएगा। स्पर्धा में प्रवेश हेतु प्रतिभागी ऑर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय / 7999609763 एवं एस के भगत से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट