दुर्ग

एक पेड़ मां के नाम मिलकर के सभी ने वृक्षारोपण किया
15-Jul-2024 1:18 PM
एक पेड़ मां के नाम मिलकर के सभी ने वृक्षारोपण किया

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 15 जुलाई। निगम भिलाई एवं ऑक्सीजोन के सदस्यों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। संस्था के सदस्यों समाज के विभिन्न वर्गों को बुलाकर सभी लोगों ने अपनी मां को याद करते हुए एक-एक पौधा लगवाएं। उससे बड़ा करने का संकल्प लिया। ऑक्सी जोन के सदस्य सबको जोड़ कर के हरी भरी धरती बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जानवरों से पेड़ों को बचाने के लिए एक दूसरे के सहयोग से ट्री गार्ड लगा रहे हैं।

 नगर निगम भिलाई हर संस्था का सहयोग कर रहा है जो पेड़ लगाना चाहते हैं। नगर निगम भिलाई अपने कुसुम खाना नर्सरी से पौधा प्रदान करती है, जिसमें प्रमुख रूप से आम, अमरूद,  बरगद, पीपल, नीम,  गुलमोहर, करंज आदि  उपलब्ध है। 

उद्योगपति सुभाष गुलाटी ने बताया गर्मी के दिनों में बड़े से बड़ा आदमी हो या एक मजदूर हर व्यक्ति पेड़ की छांव खोजता है। लेकिन पेड़ बचता नहीं है, अब हमें अपने लिए हम आने वाली पीढ़ी के लिए पेड़ लगाना है। उसे बचाना है। तभी सार्थकता है। नगर निगम भिलाई  स्थान प्रदान करती है जहां पर सभी लोग मिलकर पेड़ लगाते हैं। विशेष रूप से एक पेड़ मां के नाम  लगाने में सहयोगी रहे नगर निगम भिलाई से तुलेश्वर साहू, के.के.सिंह, अजय शुक्ला डॉ नवीन कौरा, त्रिलोचन सिंह, मुन्ना आर्य, पार्षद विनोद चेलक, सूर्य प्रकाश, मीनाआर्य, सेख समीम, सुभाष गुलाटी, तुलसी भमभवानी, ऑक्सीजन से हेमंत राव, अनिल देवांगन, कैलाश सिंह, विवेक वर्मा, मनीष साहू, कंचन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट