दुर्ग

बीएसएफ ने पौधारोपण के माध्यम से दिया प्रकृति के महत्व व संरक्षण का संदेश
13-Jul-2024 3:26 PM
बीएसएफ ने पौधारोपण के माध्यम से दिया प्रकृति के महत्व व संरक्षण का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जुलाई।
शुक्रवार को मेरी लाईफ एम्प्लीफिकेशन-2024 के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल सामरिक मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़, भिलाई ने सेक्टर-2 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान 1000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सामरिक मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़, भिलाई ने कार्मिकों को बताया कि किस प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण की वास्तविकता को बनाए रखना होगा। हम सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए एवं अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

पौधारोपण कार्यक्रम में महानिरीक्षक, सी.सु.बल के अलावा लगभग 166 अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट