दुर्ग
पुरानी बात को लेकर मारपीट, अपराध दर्ज
12-Jul-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जुलाई। चाट दुकान चलाने वाले प्रार्थी के साथ पुरानी बात को लेकर आरोपी ने मारपीट करते हुए नुकीली वस्तु से वार किया। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि बैगा पारा शीतला मंदिर के पीछे रहने वाला प्रार्थी उदय चंद्राकर चाट दुकान लगाता है। 10 जुलाई की शाम 6.30 बजे वह काम कर अपने घर बैगा पारा जा रहा था। उसी समय कंकाली मंदिर के पास पप्पू यादव मिला जो प्रार्थी को उसके बड़े भाई यशवंत चंद्राकर से पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए किसी धारदार वस्तु से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटे आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे