दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जुलाई। भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-38 सोमनी में बुधवार को जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया । जिसमें सोमनी वार्ड के अलावा समीप वार्ड के नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जल कार्य, निराश्रित पेंशन योजना, जन्म-मृत्यू, विवाह पंजीयन, राजस्व, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड के साथ स्वास्थ्य परीक्षण के भी काउन्टर लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में पहुंचकर नागरिकों ने शासन के योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मितान कार्यकर्ता द्वारा 5 नया आधार कार्ड बनाया गया। जबकि 10 लोगों के आधार अपडेट किये गये। वहीं राजस्व विभाग को पट्टा ट्रांसफर हेतु एक आवेदन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 5 आवेदन बी.एल.सी. आवास हेतु प्राप्त हुए एवं 28 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण की कार्यवाही की गयी। जनसमस्या निवारण शिविर में 212 लोगों के राशन कार्ड का सत्यापन किया गया तथा निगम के मोबाईल मेडिकल युनिट से डॉ.रिचा शर्मा एवं सहयोगियों के द्वारा 29 लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर चेक कर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्रदान किया गया।
निगम कमिश्नर एम भार्गव (ट्रेनी आइ.ए.एस. ऑफिसर ) द्वारा सोमनी के सामुदायिक भवन पहुंचकर जन समस्या निवारण शिविर की कार्रवाई का निरीक्षण किया। सी.एस.पी.डी.सी.एल. भिलाई-चरोदा जोन भिलाई-3 की ओर से टेस्टिंग सुपरवाइजर एम वेंकट रमन, यूडी.सी. हिमांशु गुप्ता के साथ सहायक लाईनमेन जी. गोविंद रेड्डी ने उपस्थित रहकर विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया।