दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत डोर-टू-डोर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे भिलाई शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों के नोडल अधिकारी नियुक्त किये आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने। अधिकृत नोडल अधिकारी अपने अपने वार्डों में किये जा रहे सफाई कार्यो का मॉनिटरिंग करेगे। निर्धारित सफाई कर्मचारी नियमित उपस्थित होकर सफाई कर रहे है कि नहीं, उनका उपस्थित पंजी की जॉच करेंगे। हर घर से 100 प्रतिशत कचरा कलेक्शन हो रहा है कि नहीं। घरों व दुकानों से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग हो रहा है कि नहीं। समय अनुसार एकत्रित कचरा डम्फर के माध्यम से एस.एल.आर.एम. सेंटर में जा रहा है कि नहीं, इत्यादि कार्यों का मॉनिटरिंग करेगें। मॉनिटरिंग पश्चात समस्त नोडल अधिकारी प्रतिदिन 10 बजे नगर निगम के वाहट्सएप ग्रुप में प्रेषित करेगें।
प्रत्येक वार्ड में 2 स्वच्छता दीदी कार्य कर रही है। उनका काम है कि घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने की जानकारी देना। घर से निकलने वाले ऐसे कचरों को जो रिसाईकल हो सके। उसक अलग से देने की बाद समझा रही है। साथ ही मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जानकारी दे रही है। किस प्रकार जल जनित बिमारीयों से बचाव किया जा सके।