दुर्ग

खड़ी बाइक की दिनदहाड़े चोरी
10-Jul-2024 4:35 PM
खड़ी बाइक की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग, 10 जुलाई। ड्राइवरी का कार्य करने वाले प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी समारू ग्राम बंजारे निवासी बोरसी भाटा रेलवे फाटक के पास ने 4 जुलाई की सुबह 7 बजे काम पर से आने के बाद अपने घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक सी जी 07 ए 9544 को खड़ी कर दिया था। शाम को 5 बजे वह बाहर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10000 रुपए आंकी गई है। आसपास तलाश करने के बाद जब प्रार्थी को अपनी वाहन नहीं मिली, तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट