दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जुलाई। बेतहाशा महंगाई के दौर में खर्चीली शादी से बचने राजपूत समाज का आदर्श सामूहिक विवाह अन्य समाज के लिए अनुकरणीय है।
इस विवाह को मूर्त रूप देते हुए रविवार को मानस भवन में राजपूत समाज के 5 जोड़ों ने एक साथ 7 फेरे लिए। सामाजिक रीति रिवाज के साथ ये जोड़े परिणय बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए। दरअसल राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह के दिशा निर्देशन तथा उपसमिति दुर्ग के संयोजन में य़ह आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। विवाह के साक्षी बनने तथा नवयुगल दंपतियों को आशीर्वाद देने महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्री, महासचिव विष्णु सिंह बघेल ,सहसचिव कमलेश सिंह राजपूत, संगठन सचिव ज्ञानेश्वर सिंह, प्रचार सचिव घनश्याम सिंह चौहान के अलावा उप समिति दुर्ग के सचिव दिनेश सिंह, अन्य पदाधिकारी राजेश सिंह, शेखर सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, वीरेंद्र भुवाल, ममता सिह विशेष रूप से मौजूद थे। आयोजन में उपसमिति दुर्ग उपसमिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित कार्यकारिणी तथा सक्रिय सदस्यों की विशेष भूमिका रही।
महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श सामूहिक विवाह फिजूल खर्ची को रोकने, सामाजिक सूत्र में बांधने का प्रयास है। प्रभारी कमलेश सिंह ने कहा ऐसे विवाह से आर्थिक बचत के साथ सामूहिक भागीदारी बनती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने माता, पिता के अच्छे सोच की तारीफ की। कोषाध्यक्ष नीरज सिंह ने सामाजिक समरसता की बात कही।
महासचिव विष्णु सिंह ने बताया कि कमजोर परिस्थिति के सामाजिक लोगो के आवेदन करने में उनका नि:शुल्क विवाह किया जाता है। साहित्य परिषद के अध्यक्ष सत्येन्द्र राजपूत ने बताया कि समाज में 1998 से सामूहिक विवाह हो रहा है। अब तक 200 से अधिक जोड़ों का विवाह किया जा चुका है। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, युवा सचिव विकास सिंह, महिला अध्यक्ष वंदना सिंह, महासभा के पूर्व अध्यक्ष होरी सिंह पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व महासचिव अशोक सिंह, पूर्व प्रचार सचिव अश्वनी सिंह, पूर्व संगठन सचिव ठा. आनंद गौतम, भगवान सिंह, डोंगरगढ़ अध्यक्ष आरन सिंह, रायपुर अध्यक्ष पंकज कुमार भुवाल, भिलाई अध्यक्ष रवि सिंह, धमधा सचिव मनीष सिंह,परपोड़ी अध्यक्ष , दुर्ग उत्तर से दशरथ सिंह, कौशल सिंह मीडिया सेल से आदर्श सिंह, रोहिताश भुवाल, दीपक सिंह के अलावा बड़ी संख्या में समाज की महिला व पुरुष उपस्थित थे।