दुर्ग
भारती विवि में एक दिनी नेशनल वेबीनार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जुलाई। भारती विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार का शीर्षक ‘जैव-विविधता संरक्षण प्रबंधन: वर्तमान स्थिति और भविष्य के लिए चुनौतियां’ था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश कुमार सेन, सहायक प्रध्यापिका, वनस्पति शास्त्र विभाग, शासकीय साइंस महाविद्यालय, दुर्ग ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इसी से मानव समाज का संरक्षण और विकास संभव है। वेबीनार में प्रजातियों की विविधता को संरक्षित करना, प्रजातियों तथा पारिस्थितिक तंत्र का सतत उपयोग करना एवं इनके सरक्षण तथा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह पर्यावरण लोगों से किस तरह संबंधित है और कितना आवश्यक है, इस पर भी चर्चा की गई। डॉ. सेन ने अपने वक्तव्य में वनस्पति विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अकादमिक एवम प्रशासनिक रोजगार अवसर से अवगत कराया। स्वागत भाषण और कार्यक्रम का संचालन डॉ. चांदनी अफसाना, विभागाध्यक्ष, वनस्पति शास्त्र विभाग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. समन सिद्दीकी, डीन, लाइफ साइंस द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंशुदीप खलखो असिस्टेंट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग सहित प्रतिभागी प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।