दुर्ग

रोड घेर कर खड़े युवकों ने बाईक सवारों को पीटा
09-Jul-2024 4:39 PM
रोड घेर कर खड़े युवकों ने बाईक सवारों को पीटा

 3 पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 9 जुलाई। रविवार की रात दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया में छठी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का संगनी के लडक़ों से विवाद हो गया नतीजतन रोड घेर कर खड़े तीन लडक़ों ने बाईक सवार दो लोगों से जमकर मारपीट कर दी। देर रात नंदिनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

घायल भीखम उमरे (32 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात केशव निषाद के घर छठी कार्यक्रम में सेमरिया गया था।

वहां से निकलते समय अपने दोस्त विमल साहू के साथ जैसे ही बाईक निकाली घर के सामने गली में छठी कार्यक्रम में आए ग्राम संगनी के कमलेश निषाद, चंदन और करण रोड को घेरकर खड़े थे। विमल साहू ने जैसे ही उन्हें हटने के लिए बोला। वो सभी नाराज़ हो जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। कमलेश निषाद ने हाथ में पहने कड़ा से विमल के सिर पर मारा। बीच-बचाव करते समय उन्होंने भीखम की भी पिटाई कर दी। दोनों को सिर में चोट आई है।

देर रात नंदिनी पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी कमलेश निषाद, चंदन और करण के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट