दुर्ग

शिक्षक पालक मासिक बैठक
09-Jul-2024 4:01 PM
शिक्षक पालक मासिक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 जुलाई।
शासकीय नवीन प्राथमिक शाला केसरा में शिक्षक पालक मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पालकों को श्रेष्ठ पालकत्व, एफ एल एन मिशन, जादुई पिटारा, नई शिक्षा नीति, अंगना म शिक्षा, न्योता भोजन, माता उन्मुखीकरण, मां के नाम एक पेड़ अभियान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

पालकों को प्रति दिन घर पर बच्चों को पढऩे की संस्कृति विकसित करने के लिए शिक्षकों द्वारा प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय से जुडक़र काम करने की गुजारिश की गई। शाला विकास योजना में भरपूर सहयोग की बात पालकों ने कही, साथ ही पालकों ने यह भी कहा कि वे एफ एल एन गांव बनाने का प्रयास करेंगे।

यह बैठक शिक्षक नारायण प्रसाद साहू, अनकेश्वर प्रसाद महिपाल, हेमंत कुमार सेन, चेतन लाल साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस बैठक में द्वारिका सिन्हा, बेनीराम निषाद, चेतन ठाकुर, सुखदेव, गोपी चक्रधारी, चेतन ठाकुर, नेमसिंग पाल, सुखदेव निषाद, महावीर सिन्हा, जयसिन्हा, वासिनी निषाद, धनेश्वरी निषाद, अंजली सिन्हा, आशा निषाद, पद्मा निषाद आदि पालकगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट