दुर्ग

मोबाईल दुकान के ऊपर जुआ खेलते दस गिरफ्तार
06-Jul-2024 2:43 PM
मोबाईल दुकान के ऊपर जुआ खेलते दस गिरफ्तार

भिलाई नगर, 6 जुलाई। बीती शाम भिलाई खुर्सीपार के श्रीराम चौक पर स्थित एक मोबाईल दुकान के ऊपर कमरे में बैठ जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 59 हजार रूपये जब्त कर खुर्सीपार थाना ला अग्रिम कार्रवाई की गई है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि कल शाम लगभग पौने 6 बजे श्रीराम मोबाईल दुकान के ऊपर माले पर श्रीराम चौक खुर्सीपार में कुछ लोग घर के कमरे में बैठ कर 52 पत्ती ताश से रूपयो पैसों का हार जीत का दांव लगा जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही बोल बम चौक के पास खुर्सीपार में एसीसीयू सिविल टीम ने घेराबंदी कर जुआरी सुमीत सिंह (24 वर्ष) खुर्सीपार, सूरज महतो (27 वर्ष) खुर्सीपार, अनिल अडिलाय (40 वर्ष) पावर हाउस भिलाई, आनंद राव (26 वर्ष) खुर्सीपार, पंकज दास (28 वर्ष) खुर्सीपार, शेखर सिंह (21 वर्ष) छावनी, जी गौतम (25 वर्ष) 38 जोन 2 खुर्सीपार, शेख सानू (28 वर्ष) निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार, विशाल कुमार (23 वर्ष) निवासी पावर हाउस सपना टाकिज के पीछे छावनी, बोल बम महतो (26 वर्ष) निवासी साकिन एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार को ताश पत्ती पर रूपए का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों के पास फड़ से नगदी रकम 58 हजार 820 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त हुई है।

सभी 10 आरोपियों के खिलाफ धारा 5 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई खुर्सीपार थाना से की जा रही है।


अन्य पोस्ट