दुर्ग

सिकल सेल जागरूकता के लिए 3 को अभियान
27-Jun-2024 11:12 PM
सिकल सेल जागरूकता के लिए 3 को अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 जून। अतिरिक्त सचिव भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली की अध्यक्षता में सिकल सेल रोग जागरूकता अभियान के भविष्य की कार्रवाई हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में सर्व राज्य जनजातीय कल्याण विभाग, जनजातीय अनुसंधान संस्थान, एवं 17 राज्यों के विभिन्न जिलों से संबंधित सभी विभाग अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। वीसी में सिकल सेल रोग जागरूकता अभियान तहत 3 जुलाई तक भविष्य की कार्रवाई के लिए योजनात्मक रूप से कार्यों की रूपरेखा तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए सार्वभौमिक स्क्रीनिंग, जागरूकता सृजन को गहन और केंद्रित तरीके से जारी रखना सुनिश्चित करने कहा गया।

 वीसी में कलेक्टर चौधरी ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेपी मेश्राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय शर्मा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट