दुर्ग
आयुष्मान भारत योजना कार्ड का वितरण शुरू
27-Jun-2024 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 27 जून। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार भिलाई-चरौदा निगम द्वारा आयुष्मान भारत योजना कार्ड का वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसकी शुरुआत आज से वार्ड क्रमांक-01-इंदिरा नगर हथखोज एवं वार्ड क्रमांक-02-हथखोज बस्ती से की गयी। नगर निगम भिलाई-03 चरौदा के सभी वार्डो में शिविर लगाकर आयुष्मान भारत योजना कार्ड का वितरण किया जायेगा।
इस संबंध में निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत के द्वारा आदेश जारी कर कर्मचारियों को दायित्व प्रदान किया गया है।
5 जुलाई 2024 तक निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में आयुष्मान कार्ड का विवरण जारी रहेगा। इस कार्य में निगम के कम्प्यूटर आपरेटर तथा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वार्ड पार्षद से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण करेगें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे