दुर्ग

भाप्रसे परिवीक्षाधीन अफसर जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कर रहे अभ्यास
25-Jun-2024 7:28 PM
भाप्रसे परिवीक्षाधीन अफसर जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कर रहे अभ्यास

दुर्ग, 25 जून। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई जिला दुर्ग के साथ संलग्न किया गया है।  कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर भार्गव (भा.प्र.से.) को 24 जून 2024 से 30 जून 2024 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई जिला दुर्ग के साथ संलग्न किया गया है। 18 जून 2024 को उन्हें प्रभारी अधिकारी, भू-अभिलेख शाखा दुर्ग के साथ, 19 जून 2024 को जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग के साथ, 20 एवं 21 जून 2024 को प्रभारी अधिकारी वित्त शाखा दुर्ग के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया था।


अन्य पोस्ट