दुर्ग

निगम ने फाइट द बाईट जागरूकता अभियान चलाया
24-Jun-2024 4:23 PM
निगम ने फाइट द बाईट जागरूकता अभियान चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 24 जून। कलेक्टर के निर्देशानुसार, आयुक्त नगर निगम भिलाई के मार्गदर्शन में फाइट द फाइट अंतर्गत मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया उन्मूलन दल, नगर निगम भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में कार्रवाई चल रही है। इसके अंतर्गत नगर निगम भिलाई के विभिन्न वार्डों में टीम जा रही है। लार्वा स्रोत को खाली कर, लार्वा उत्पन्न न हो इसका प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सप्ताह में 2 दिन मितानिन बहने घर-घर जाकर कुलर, गमले, टायर ,टंकी, इत्यादि जल जमाव के स्रोत को निरीक्षण कर लारवा नष्ट कर रही हैं।

विशेषज्ञों की राय है कि यदि कुलर या बर्तन को खाली कर दिया जाए, तो लार्वा बनेगा ही नहीं, मच्छर का जन्म नहीं होगा। डेंगू, मलेरिया, जल जनित  बीमारी के प्रति हम जंग को जीत जाएंगे। नगर निगम भिलाई के दफ्तर में प्रत्येक बुधवार को ड्राई डे मनाया जा रहा है। यदि आप लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग का दल, नगर निगम की टीम नहीं पहुंच रही है।  आप स्वयं भी  प्रयास करें। यदि आवश्यकता महसूस हो  हमारे कंट्रोल रूम नंबर 07882294303 में फोन करें। हमारा दल पहुंच जाएगा।


अन्य पोस्ट