दुर्ग

युवक को घेर कर पीटा, 4 पर जुर्म दर्ज
21-Jun-2024 4:14 PM
युवक को घेर कर पीटा, 4 पर जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 21 जून। रात को किराना दुकान से बीड़ी गुटखा खरीद घर लौट रहे युवक को चार लोगों ने घेर कर मारपीट की है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर तलाश कर रही है।

उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम मचांदुर भाठापारा निवासी 26 वर्षीय रमाकांत साहू 18 जून की रात लगभग 9 बजे देवांगन किराना स्टोर मचांदुर से बीड़ी गुटखा सामान लेकर घर आ रहा था, तभी अक्षय ढीमर, पिन्टु उर्फ अभिषेक गिरी गोस्वामी, पप्पू निषाद और नंदलाल ढीमर ने पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे।

उन्होंने रमाकांत को जान से मारने कि धमकी देते हुए हाथ मुक्का व स्टील के कड़े से में मारपीट शुरू कर दी। रमाकांत के सिर, दाहिने हाथ और कान में चोट आई है।? रमाकांत की चीख पुकार सुन शकील खान व हेमन्त साहू के बीच-बचाव बाद आरोपी मौके से निकल भागे।

दुर्ग जिला की मचांदुर चौकी अंतर्गत घटित इस घटना पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 दर्ज कर जाच में जुटी है।


अन्य पोस्ट