दुर्ग

एनएसयूआई ने जरूरतमंद लोगों संग मनाया राहुल का जन्मदिन
20-Jun-2024 7:26 PM
एनएसयूआई ने जरूरतमंद  लोगों संग मनाया  राहुल का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जून। 
दुर्ग एनएसयूआई के तत्वाधान मे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव आकाश चौधरी, प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडे के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन दुर्ग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाखों युवाओं के आस सांसद राहुल गांधी को समाज के उन गरीब जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं के बीच पहुंचकर रात में खाना मिठाई व बच्चों को बिस्किट पैकट वितरण कर जन्मदिन को मनाया। 

सोनू साहू ने बताया कि काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी हमेशा गरीब शोषित वर्गो के साथ खड़े रहे है चाहे वह कोरोना जैसे भयंकर महामारी मे भी आम जनता के बीच जाकर उनके समस्याओं से रूबरू होकर निजात दिलाने हर प्रयास किए पूरे देश में जिन्होंने हमेशा फ्रंट लाइन वर्कर्स के बीच रहकर उनकी आवाज उठाई है। बेखर जरूरतमंद बुजुर्गो जनता के सेवा में इनके सम्मान में राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर रहें हैं।

बुजुर्ग माताओं ने देश कि सेवा में जो योगदान कांग्रेस पार्टी कि सरकार कि रही है। उन कार्यों को याद करते हुए भावुक मन से सभी ने राहुल को शुभकामनाएं देकर उनकी लम्बी उम्र की मंगलकामना स्वरूप स्नेह और आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर एनएसयूआई के महासचिव बॉबी सिंग, क्रिस जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, राहुल यादव, जतिन सहित जन समर्पण सेवा संस्थान के सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट