दुर्ग

मोबाइल वापस मांगने पर आरोपियों ने किया वार
20-Jun-2024 7:23 PM
मोबाइल वापस मांगने पर आरोपियों ने किया वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जून।
आरोपियों ने पहले फोन करने के लिए मोबाइल मांगा, उसके बाद मोबाइल वापस करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। 

प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि रति चंद्र विकास धीवर ग्राम जेवरा सिरसा में अपने परिवार के साथ रहता है और रोजी मजदूरी का काम करता है। 

16 जून की रात को वह अपने मामा के लडक़े कुबेर धीवर और परवीन धीवर को अपने मोटर सायकल में बैठाकर दुर्ग से ग्राम जेवरा सिरसा आ रहा था। धमधा बोगदा पुलिया के पास दो लडक़े इन लोगों को रोक कर उनके पास आये। एक आरोपी ने बोला कि अपना मोबाइल फोन देना मुझे फोन लगाना है। 

इस पर कुबेर धीवर अपना मोबाइल फोन उसे दे दिया। थोड़ी देर के बाद जब प्रार्थी चंद्र विकास ने मोबाइल फोन उस लडक़े से मांगा तो वह लडक़ा बोला कि आगे चलो मैं तुम्हारा मोबाइल फोन दे दूंगा। करहीडीह चौक के पास रात्रि करीबन 1 बजे प्रार्थी द्वारा पुन: मोबाइल मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से प्रार्थी के गले में मार कर चोट पहुंचाया। उसके साथ के लडक़े कुबेर धीवर और परवीन धीवर के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किए। फिर दोनों आरोपी वहां से चले गये। चंद्र विकास ने शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में अपना इलाज करने के बाद चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट