दुर्ग

मंगेतर के साथ शापिंग कर लौट रहे जोड़े को कार की ठोकर
19-Jun-2024 8:07 PM
मंगेतर के साथ शापिंग कर लौट रहे जोड़े को कार की ठोकर

दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा कार चालक फरार

भिलाई नगर, 19 जून। अपनी मंगेतर को लेकर सूर्या मॉल शापिंग करने गए जोड़े की स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। आरोपी कार चालक ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वहां से फरार हो गया। आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को मंडा शेखर अपनी मंगेतर ललिता के साथ परिचित आरएन दशरे की एक्टिवा सीजी 07 एलएन 5372 से शपिंग करने सूर्या मॉल गये थे। शाम करीब 7 बजे शपिंग कर एक्टीवा से डी-मार्ट जाने के लिए निकले, तभी सूर्या मॉल चौक आहता के सामने कार क्रमांक डीएल 8 सीटी 1118 का चालक आहता से कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाएं तरफ से स्कूटी को ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया।

 ठोकर से शेखर और ललिता दोनों स्कूटी सहित गिर गए। एक्सीडेंट से शेखर के हाथ, बांये पैर के गुठने, एड़ी तथा ललिता के गुठने में चोट आई है।

 एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोगों के कहने पर कार चालक दोनों घायलों को इलाज के लिए सुराज अस्पताल नेहरू नगर लाया और वहीं छोडक़र कार समेत निकल भागा। शेखर ने अपने दोस्त रामलिंगम मुदलियार को फोन कर घटना के संबंध में बताया और इलाज के बाद स्मृति नगर चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट