दुर्ग

निषाद भवन का उद्घाटन पूर्व सीएम भूपेश के हाथों 23 को
19-Jun-2024 7:53 PM
निषाद भवन का उद्घाटन पूर्व सीएम भूपेश के हाथों 23 को

भिलाई नगर, 19 जून। जिला निषाद केंवट समाज द्वारा क्षेत्रीय केसरा परसुलीडीह परिक्षेत्र द्वारा वर्ष 2024 वार्षिक क्षेत्रीय महासभा 23 जून रविवार को ग्राम केसरा पाटन जिला दुर्ग आयोजित किया जाएगा

कार्यक्रम की विस्तार इष्ट देव भक्त गुहा निषाद राज एवं श्री रामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर सामाजिक सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान सामाजिक बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम किया जाएगा एवं नवनिर्मित निषाद भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के हाथों की जाएगी व सामाजिक विषय पर चर्चा एवं निराकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, ओंकार साहू धमतरी विधायक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग जिला निषाद समाज के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, चंदू राम निषाद, देव कुमार निषाद, सुरेश निषाद, दिनेश साहू, चोवाराम निषाद, राजेश ठाकुर, देवनाथ निषाद, ईश्वर प्रसाद निषाद, दुकालू राम निषाद, बहुर सिंह निषाद, संतोष निषाद, नंदकुमार निषाद, परमेश्वर निषाद, भगवत सिन्हा, विष्णु निषाद, भुवनेश्वर निषाद कार्यक्रम में शामिल होंगे व समस्त केसर परिक्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है व इस कार्यक्रम की जानकारी दुर्ग जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद ने जानकारी दी।


अन्य पोस्ट