दुर्ग

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त का आबंटन
19-Jun-2024 7:22 PM
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त का आबंटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून। 
जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में  कलेक्टर ऋचा चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, डॉ. विकास खुने, डॉ. संजय साक्य, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी तथा दुर्ग जिले के बहुत से किसानों की उपस्थिति में बनारस से प्रधानमंत्री द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से किसानों के खाते में 2000/- रुपए पूरे देश के 9 करोड़ 26 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय अंजोरा में मुख्य अतिथि के रूप में विनायक ताम्रकार ने कहा कि धान की खेती के अलावा उद्यानिकी एवं दलहन तिलहन की खेती में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन से मांग कर पूरे देश में डीएपी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कृषि विभाग के अधिकािरयों को कृषि साख के माध्यम से किसानों को डीएपी बनाने के लिए उसकी मात्रा के अनुरूप यूरिया पोटाश एवं राखड़ मिलाकर डीएपी बनाने के लिए निर्देश दी, जिलाधीश ऋचा चौधरी द्वारा पशुपालन एवं मतस्य पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विकास खुने ने आभार प्रदर्शन किया।


अन्य पोस्ट