दुर्ग
दिनदहाड़े बाइक पार
19-Jun-2024 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून। अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुराना बिल्डिंग गंजपारा वार्ड नंबर 36 निवासी अखिलेश सिंह राजपूत बीएसपी प्लांट में प्राइवेट ठेकेदारी का काम करता है। वह अपने पिता धनेश सिंह राजपूत के नाम की मोटरसाइकिल पैशन लेकर 15 जून की दोपहर को अपने बड़े पापा के घर न्यू आदर्श नगर दुर्ग गया हुआ था। थोड़ी देर बाद जब वह घर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे