दुर्ग
रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून। विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इसमें जिले के सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से जिले के अनेक समितियों में लटका रहा जिसके चलते खाद-बीज वितरण इन समितियों में प्रभावित रहा।
छग राज्य सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू का कहना है कि संघ के प्रांतीय आव्हान पर समितियों के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिकसीय हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से मर्रा, जेवरा सिरसा सहित अनेक समितियों में ताला लटका रहा इससे खाद बीज वितरण प्रभावित रहा।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांग है कि म.प्र. की तर्ज पर छ.ग. में भी सभी 2058 समितियों को 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रबंधकीय (वेतन हेतु )अनुदान दिया जाये। इससे प्रति कर्मचारी 7000 से 8000 तक वेतन वृद्धि हो सकता है।
इसी प्रकार धान में सुखत प्रदान किया जावे साथ ही सेवा नियम 2018 में आवश्यक संसोधन कर, कर्मचारियों की वेतन एवं भत्ता में बढ़ोतरी हो उन्होंने बैंक में सीधी भरती बंद किया जाने की मांग करते हुए कहा कि जिला सहकारी के. बैंक की सभी रिक्त पदों पर 100 प्रतिशत सहयोजन समिति कर्मचारियों से किया जाये।