दुर्ग

उज्जवला गैस सिलेंडर-चूल्हा वितरण में शामिल हुए भाजपा नेता
18-Jun-2024 8:33 PM
उज्जवला गैस सिलेंडर-चूल्हा वितरण में शामिल हुए भाजपा नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 18 जून। मचांदुर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मचांदुर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया गया।

इसमें हितग्राही, लेखन साहू, रामजना बी, प्रीति साहू, रानी, लिखेश्वरी, दामनी, रमला निषाद, नगमा, लक्ष्मी देवांगन, कौशील निषाद, आरती ठाकुर, रामेश्वरी, शीतल, कमला यदु, मोहनी साहू, चित्ररेखा साहू, निमेश साहू, रामबाई, सावित्री, निशा को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच दिलीप साहू गैस सिलेंडर एवं चूल्हा देकर कहा कि गांव का विकास सबका विकास हैं। सभी महिलाओं को अब खाना बनाने में परेशानी नहीं होगी।

इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य लेखन साहू, सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेंद्र साहू, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, सुखराम पटेल, श्याम देव साहू, मंथराम यादव, बलराम निर्मलकर, विजय साहू, गोपाल साहू, गणपत साहू, ताकेश्वर पटेल, ललित पटेल, तुकाराम साहू, पूरण यादव, मौजूद रहें।


अन्य पोस्ट