दुर्ग

गाजे-बाजे से हुआ जैन मुनि महेंद्र सागर महाराज का स्वागत
18-Jun-2024 3:27 PM
गाजे-बाजे से हुआ जैन मुनि महेंद्र सागर महाराज का स्वागत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 18 जून। उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. महेन्द्र सागर जी म.सा.परम पूज्य विराटसागर जी महाराज साहब परम पूज्य विशुद्धसागर जी महाराज साहब परम पूज्य मैत्रीवर्धन सागर जी महाराज साहब परम पूज्य आत्मवर्धनसागर जी महाराज साहब परम पूज्य यशोवर्धनसागर जी महाराज साहब परम पूज्य जिनवर्धन सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा - 7 का गाजे बाजे, कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं के साथ मंगल प्रवेश हुआ। गुरु भगवंतो का लगभग तीन वर्ष पश्चात पुन: तीर्थ में आगमन हुआ।

 परम पूज्य साधु भगवंतो ने कैवल्यधाम तीर्थ के प्रवचन हाल में जिनवाणी का श्रवण कराया। सामूहिक गुरु वंदना पश्चात मांगलिक सम्पन्न हुई। इस सुप्रसंग पर विशेष रूप से कैवल्यधाम जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट व विचक्षण जैन विद्यापीठ के ट्रस्टियों के अलावा रायपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, बालाघाट, सिवनी, कवर्धा,मुरमु़ंदा,अहिवारा, बेरला,चरौदा, भिलाई से भी बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


अन्य पोस्ट