दुर्ग
नाली-सडक़ पर अवैध कब्जा हटाए जा रहे
16-Jun-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 जून। निगम भिलाई क्षेत्र में नालियों एवं सडक़ के ऊपर का अवैध कब्जा तोडऩे का कार्य लगातार जारी है। जो कब्जाधारी सडक़ के ऊपर अवैध कब्जा कर लिए है, नाली को जाम कर दिए हैं, उन पर भी कार्रवाई चल रही है।
अवैध कब्जाधारियों को पूर्व में नोटिस दिया गया था। मुनादी भी चल रही है। प्रमुख रूप से कार्रवाई संतोषी पारा वार्ड 33 अंबेडकर भवन के पीछे से दुर्गा पंडाल, वार्ड 36 महामाया मंदिर, वार्ड 51 रेलवे लाइन के पीछे, वार्ड 14 नाली के ऊपर अवैध कब्जा हटाये गए।
नगर निगम भिलाई द्वारा लगातार मुनादी भी कब्जा हटाने के लिए कराया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन के राजस्व अधिकारी, सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रों में तोडफ़ोड़ के साथ ही डंपर से मलबा भी हटाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे