दुर्ग

खेतों की मेड़ में पेड़ जरूर लगाएं-नीरज वानखेड़े
12-Jun-2024 6:48 PM
खेतों की मेड़ में पेड़ जरूर लगाएं-नीरज वानखेड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जून।
खेतों की मेड़ में पेड़ जरूर लगाए वृक्ष लगाने से भू जल को रिचार्ज करने में भी मदद मिलती है। वाटर हीरो नीरज वानखेड़े जिले के ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरुक करते हुए यह बात कही वे पंचायत विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के कार्यक्रमों लोगों को जल संरक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रहे है। 
मध्यप्रदेश के नीरज वानखेड़े जल संरक्षण के कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा वाटर हीरो पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं, अब वे छग के भी विभन्न जिलों नारी शक्ति जल शक्ति कार्यक्रम के ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर रहे है। 

ग्राम पंचायत करंजा भिलाई एवं बोड़ेगांव में इसके तहत आयोजित स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह में उन्होंने कहा कि पहले परदादा एवं दादा लोगों के समय धरती में प्रचुर पानी था, उनके समय की पीढ़ी द्वारा भूजल का दोहन करने के बाद धरती बचे पानी का पिता के समय खिंचकर बाहर निकाल लिए मगर धरती के अंदर इसके अनुपात में पानी पहुंचाने समुचित व्यवस्था नहीं हुई इससे कई जगहों पर धरती का पानी खाली हो चुका है, यदि अब भी जल संरक्षण को लेकर जागरूक नहीं हुए तो भविष्य खराब हो जाएगा। पानी भी पेट्रोल की तरह खरीदना पड़ सकता है, इसलिए वर्षा जल को संग्रहित करने का जतन जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि गर्मी में धान की फसल लेने पर 1 किलो धान के लिए साढ़े तीन हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। उन्होंने लोगों को समझाइश दिया कि गर्मी में धान की बजाय कम पानी वाली अन्य फसल लेकर पानी बचाने में योगदान देवें इस दौरान गांव में महिलाओं ने रैली भी निकाली। इस दौरान जनपद पंचायत दुर्ग के कार्यक्रम अधिकारी गौरव मिश्रा, सरपंच करंजा भिलाई अशोक साहू, सरपंच बोड़ेगांव प्रतिभा देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी। 


अन्य पोस्ट