दुर्ग

नेशनल ट्रेकिंग कैंप में उतई की त्रिवेणी हुई शामिल
12-Jun-2024 3:41 PM
नेशनल ट्रेकिंग कैंप में उतई की त्रिवेणी हुई शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 जून
। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई की एनसीसी कैडेट (8सीजी गल्र्स बटालियन रायपुर) कार्पोरल त्रिवेणी साहू ने नेशनल ट्रेकिंग कैंप बालाघाट में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निर्देशालय के ए.डी.जी. मेजर जनरल अजय महाजन के निर्देशन में जबलपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रगेडियर ए.जी.बरबरे के मार्गदर्शन में एकलव्य आवासीय परिसर बैहर में ट्रेक शिविर आयोजित हुआ। रायपुर ग्रुप हेड क्वाटर की ओर से कैप्टन डॉ. अनुसुईया जोगी एनसीसी ऑफिसर उतई, महाविद्यालय को नेतृत्व करने का अवसार प्राप्त हुआ। इस ट्रेकमें ले. श्रीकांत प्रधान एवं रायपुर ग्रुप के 124 कैडेट शामिल हुए।

बालाघाट ट्रेक शिविर में ट्रेकिंग जैसे साहसिक कार्य के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण कान्हा म्युजियम, मलाजखंड कॉपर माइन्स विजिट, हेल्थ एण्ड हॉइजिन व खेलकूद एवंसांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। इन विविध गतिविधियों में कार्णोरलत्रिवेणी को 2 मेडल एवं रायपुर ग्रुप को तीन शिल्ड एवं 35 मेडल्स की प्राप्ति हुई।

इन उपलब्धियों पर शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई, के प्राचार्य डॉ.राजेश पांडे ने शुभकामनाएँ दी। महाविद्मालय परिवार ने भी बधाइयाँ दी। उक्त शिविर, कैंप कमाण्डेन्ट कर्नल दिनेश जायसवाल सीईओ 2 एमपी गल्र्स बटालियन एन.सी.सी.जबलपुर के नेतृत्व में पूर्ण हुआ।
 


अन्य पोस्ट