दुर्ग

श्रमदान के तहत बंधवा तालाब की सफाई
09-Jun-2024 8:18 PM
श्रमदान के तहत बंधवा तालाब की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 9 जून। नगर निगम भिलाई 3 चरोदा क्षेत्र के वार्ड क- 8 महामाया पारा स्थित बंधवा तालाब की सफाई का कार्य निगम प्रशासन द्वारा किया गया।  शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर इस पुराने तालाब को साफ किया गया। इस कार्य में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के द्वारा एक दिवस पूर्व ही बंधवा तालाब के सफाई हेतु एक विशेष श्रमदान अभियान चलाने विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके फलस्वरूप शनिवार सुबह 7 बजे से बंधवा तालाब को साफ करने की शुरुवात की गई।

रापा, फावड़ा सहित अन्य उपकरणों की मदद से तालाब में एकत्र गंदगी एवं कचड़ इत्यादि को तालाब से निकालकर बाहर किया गया। इस कार्य में निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में निगम के नेता प्रतिपक्ष  रामखिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर वार्ड 17 शांति नगर के पार्षद फिरोज फारूखी, वार्ड कं-16 बाजार चौक की पार्षद  प्रेमलता चंद्राकर, वार्ड कं-12 के पार्षद तुलसी राम ध्रुव, वार्ड कं-08 महामाया पारा के पार्षद गुलमोहर वर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप पटेल ने सफाई में श्रमदान का योगदान दिया।

इस दौरान निगम के सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत शुक्ला,  हेमंत साहू, लिंगेश्वर राव,  मुकेश रात्रे, विक्टर वर्मा, किसलय साहू,  वैभव त्यागी, मुकेश चंद्राकर,  बीनू वर्मा, संपदा विभाग प्रभारी राजू वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रामअवतार साहू, अभिलाषा श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-3, चंद्रकांती साहू, चेतन देवांगन,  श्यामता साहू, समस्त सफाई मित्र एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट