दुर्ग
पूजा-अर्चना कर सांसद विजय बघेल दिल्ली रवाना
09-Jun-2024 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कार्यकर्ताओं ने दी जीत की बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 9 जून। दुर्ग लोकसभा से लगातार दो बार के निर्वाचित सांसद विजय बघेल का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। एनडीए की संसदीय मीटिंग में दिल्ली जाते वक्त कुम्हारी के कांजी हाउस स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर कुम्हारी के समस्त कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में स्थान मिले ऐसी उम्मीद जताई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से मनोज वर्मा, रामाधार शर्मा, रामकुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, अमरजीत सिंह गिल, राजेश सिन्हा, युवराज शर्मा व योगिता वर्मा शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे