दुर्ग
ट्रक ने बालिका को रौंदा, मौत, दो छात्रा घायल
09-Jun-2024 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 जून। ट्रक की चपेट में बालिका की मौत हो गई, वहीं उसकी 2 सहेलियां घायल हो गईं। दुर्ग जिले के अंजोरा-थनौद मार्ग पर कल सुबह हुई सडक़ दुघर्टना में चंगोरी निवासी छात्रा ओजस्वी पारकर (13 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपनी दो सहेलियों के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि भूसा लेकर ट्रक अंजोरा की ओर आ रहा था। थनौद मोड़ पर साइकिल सवार बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। घटना कल सुबह करीब 8 बजे की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे