दुर्ग

गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों के बीच मारपीट
08-Jun-2024 4:36 PM
गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों के बीच मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जून।
शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रानू साहू निवासी वार्ड नंबर 28 पचरी पारा की किराना दुकान है। 6 जून की रात को रात लगभग 10:45 बजे वह घर के भीतर अपने परिवार के साथ था।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी अमन यादव शराब के नशे में आया और घर के पास गाली गलौज कर रहा था। इस पर रानू साहू ने गाली देने से उसे मना किया। इस बात पर शराब के नशे में आरोपी ने कहा कि वह कौन होता है उसे मना करने वाला। यह कहकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से प्रार्थी की पिटाई कर दी। इससे रानू साहू के हाथ, कान, पैर में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट