दुर्ग

विजय बघेल को दूसरी बार ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
08-Jun-2024 3:35 PM
विजय बघेल को दूसरी बार ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जून।
दुर्ग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को चुनाव में दूसरी बार ऐतिहासिक जीत मिलने पर बधाइयां और शुभकामना देने पूरे लोकसभा क्षेत्र से लोग दुर्ग पहुंच रहे हैं, उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पहुंचकर बघेल को बधाईयां और शुभकामनाएं दी।

साजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ईश्वर साहू, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारी सदस्य मूलचंद शर्मा, नथमल कोठारी संयोजक, मनोज वर्मा अधिवक्ता, विनोद शर्मा हरि शंकर टावरी, ईश्वर पटेल, रामकुमार साहू बिसरु राम साहू, जितेंद्र ठाकुर, नारद देवांगन, लक्ष्मीकांत वर्मा, साजा विधानसभा के महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजिनी यादव, इंद्राणी सिंहा, चंपा देवांगन, गुलाप साहू, रावत कनौजे शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता का उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट