दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जून। दिन-प्रतिदिन पृथ्वी के नीचे का जल स्तर घटते जा रहा है, उसको रोकने के लिए नगर निगम भिलाई द्वारा आवासीय कालोनियों में कैच द रेन का अभियान छेड़ रखा है। भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारियों की टीम बनी है, जो आवासीय कालोनियों में जाकर वहां के पदाधिकारियों से बैठक करते है उन्हें कैच द रेन अभियान के बारे में बताते है। सभी इस बात से सब सहमत होते है कि हमें वर्षा का जल बचाना है सभी की उपस्थिति में शासन द्वारा दिये गये गाईडलाईन के अनुसार कॉलोनियों के क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए वहां गड्ढ़ा बनाया जाता है। उसमें छोटे पत्थर, बालू, गिट्टी इत्यादि डालकर ऐसा सिस्टम लगाया जाता है कि छत से होकर गिरने वाला वर्षा का पानी पाईप लाईन के माध्यम से उस गड्ढे में आये और धीरे-धीरे जल स्तर को बढ़ाये। साथ ही कालोनियों के गार्डन बने है उसमें भी नियमानुसार कैच द रेन पिट बनाया जा रहा है।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किये है कि नगर निगम के जितने भी शासकीय भवन, सार्वजनिक भवन, उद्यान, सांस्कृतिक भवन आदि सभी जगहों में बरसात के जल को संरिक्षत करने के लिए सोख पिट बनाया जाये। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम के इस अभियान में सहयोगी बने अपने घर से निकलने वाले बरसात के पानी को सीधे नालियों में न जाने दे सोख पिट बना के संरक्षित करें। नगर निगम भिलाई इसमें पूरी तरह से इस अभियान में सहयोग करेगा, हम सब मिलकर ही अपने वाले आने वाली पीढ़ही के लिए जल बचा सकते है।
भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारी शिव शक्ति अपार्टमेंट, शिव कृपा अपार्टमेंट, गे्रस भिलाई गणपति कालोनी, दिलीप परिसर, श्रीराम हाईटस, शकुंतला अपार्टमेंट, राधिका अपार्टमेंट, आम्रपाली कालोनी इत्यादि कालोनियो में जाकर रेन वाटर हार्वेस्टिम सिस्टम को व्यवस्थित करवाये है।
भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया कि नगर निगम भिलाई द्वारा सभी आवासीय कालोनियो के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें बेस्ट रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम को लगाने वाले, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कॉलोनी से निकलने वाले गिले एवं सूखे कचरे को सेग्रिगेट करने वाले, साफ सुथरा कालोनी को रखने वाले, कालोनी के गार्डन से निकलने वाले पत्तों से खाद बनाने वाले आदि सभी हाउसिंग सोसायटियों के बीच में खुली प्रतियोगिता रखी जा रही है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले अपार्टमेंट को नगर निगम भिलाई द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उस कॉलोनी का नाम शासन स्तर के प्रतियोगिता के लिए आगे भी भेजा जाएगा।