दुर्ग
दुर्ग/उतई, 7 जून। ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने लोकसभा से पुन: निर्वाचित सांसद विजय बघेल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से भेंट कर उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के समस्त भाजपा उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह से मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की। नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया है। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीडि़त नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिििनध पप्पू चंद्राकर, समाज सेवी सोनू राम सिंग, पार्षद मनीष यादव, पार्षद विधि यादव, अरविंदर सिंह खुराना, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक बंछोर उपस्थित रहे।