दुर्ग

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को बचाने के लिए बाट रहे सकोर
07-Jun-2024 4:25 PM
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को बचाने के लिए बाट रहे सकोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 जून। कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबा प्यासे पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के बर्तन सकोर गुरुद्वारा रोड दुर्ग में निशुल्क वितरण किया गया। वह नगरवासियों को अपील किया गया। बेजुबा पक्षियों के लिए अपने घर आंगन छत पर यह सकोर रखने की अपील की गई।

साथी कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता वैशाली शेंडे द्वारा कहा गया इस भीषण गर्मी से इंसान नहीं बल्कि नन्हे-नन्हे बेजुबा पक्षियों को भी परेशानी होती है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में हीटस्ट्रोक के शिकार होकर कितने ही पक्षियों के जान जाती है। हम यदि एक छोटी सी कोशिश करें थोड़ी सी मानवता, दिखाएं और अपने घर वह ऑफिस में आने वाले पक्षियों के लिए पानी और खाने के लिए चना,चावल,गेहूं आदि जो भी उपलब्ध हो रखना चाहिए ऐसा कहा गया।

कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों को देखते हुए अन्य लोगों को प्रेरणा लेकर जीवो वह परिंदों के संरक्षण के प्रति जागृत होकर सेवा कार्य करें कहां गया उपस्थित सदस्य प्रीती थुल,नेहा बागडे, भारती खोब्रागड़े ,सविता वर्मा, बबीता रोडगे, पूर्णिमा टंडन, अनीता वर्मा, वैशाली घरडे,वैशाली मेश्राम, अनीता रामटेके ,प्रतिभा बंसोड,पुष्पा खोबरागड़े, स्नेहा सुखदेवे अरुना बारसागड़े उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट