दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून। न्यू आदर्श नगर जोन 3 मार्ग 8 मार्ग स्थित गार्डन समेत अनेक स्थानों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना पति की लंबी उम्र और सुख शांति की कामना की। वहीं, वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया है। वट वृक्ष को मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और हाथ पंखा से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी।
उल्लेखनीय है कि जेष्ठ मास के अमावस्या के दिन पडऩे वाले इस पर्व में सुहागिन महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की बारह बार परिक्रमा की और फल फूल चढ़ाकर सुख समृद्घि और पति की लंबी आयु की कामना करती है। वट सवित्री के दिन महिलाएं त्यौहार की तरह अपने अपने घरों में भोजन के साथ पकवान भी बनाती हैं। वट वृक्ष पूजन में साल भर में जो 12 महीने होते है। उसके अनुसार सभी वस्तुएं भी 12 ही चढ़ाई जाती हैं। कच्चे धागे का जनेऊ बनाकर उसको अपने गले में धारण करती है।