दुर्ग

भारती विवि के मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय वेबिनार
07-Jun-2024 3:35 PM
भारती विवि के मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय वेबिनार

दुर्ग, 7 जून। भारती विवि दुर्ग के मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय ‘व्यक्तित्व विकास और मनोविज्ञान’ था। इस राष्ट्रीय वेबिनार में डॉ. प्रतिभा शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, शासकीय वी.वाय.टी. स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि व्यक्तित्व का विकास मां के गर्भ से ही हो जाता है। मां का गर्भ ही प्रथम पाठशाला है, जिसमें व्यक्तित्व की निखरता है। उन्होंने बाल्यावस्था और किशोरावस्था में व्यक्तित्व के विकास को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिकता का प्रभाव व्यक्तित्व में गहन रूप से दिख रहा है।

कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवर्तन मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. सी. भगत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजनायडू, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, शोधार्थी, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट