दुर्ग

युवा शक्ति संगठन ने लगाए पौधे, विधायक गजेंद्र हुए शामिल
06-Jun-2024 8:25 PM
युवा शक्ति संगठन ने लगाए पौधे, विधायक गजेंद्र हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा शक्ति संगठन -बोरसी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति बुधवार को शासकीय तालाब हनोदा रोड किनारे, बोरसी में जीना है तो वृक्ष लगाएअभियान की शुरूवात कदम के पौधे लगाकर किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के हाथों पौधारोपण प्रारम्भ किया गया।

तत्पाश्चात् दुर्ग वार्ड-52 की पार्षद स्वर्गीय गायत्री साहू की स्मृति में नरेंद्र चन्द्राकर (सेवानिवृत्त शिक्षक) ,संगठन के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र साहू एवं संतोष चंद्राकार (सेवानिवृत्त सैनिक), स्मिता तांडी(राष्ट्रपति पुरूस्कार से पुरस्कृत) द्वारा एक- एक कदम का पौधा रोपित किया गया।  

 विधायक यादव ने अपने उद्बोधन में युवा संगठन के इस अथक प्रयास को देखकर संगठन की प्रशंसा की। पर्यावरण में पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि भविष्य में गर्मी बढऩे से लाकडाउन जैसी स्तिथि पैदा होने की पूरी संभावना है, इससे बचने का सबसे सस्ता और सरल उपाय वृक्षारोपण ही है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिये।

संगठन द्वारा प्रतिवर्ष इस क्षेत्र के मुक्तिधाम, आँगनबाडी़ ,स्कूल, खेल मैदान, तालाब आदि जगहों को स्वप्रेरणा से गोद लेकर वृक्षारोपण कर उन पौधों की देखभाल भी सदस्यों द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक खिलेन्द्र साहू, अध्यक्ष प्रशांत साहू, सचिव चाणक्य साहू, बसंत साहू, नरोत्तम साहू,चाणक्य राज,सुशील, मनीष,प्रशांत साहू, कुलेश्वर,मेष,भूपेन्द्र, तरुण, गौरव, देवेन्द्र, युवराज, विजय, विजेंद्र, हैप्पी, मनीष साहू, रिंकी साहू , गोवरधन साहू, शिवा, काजल, कृतिका, कशिश,भाजपा मंडल महामंत्री पोषण साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट