दुर्ग

कहानी-पेंटिंग स्पर्धा में शामिल होने अंतिम तिथि 10 जून
05-Jun-2024 3:24 PM
 कहानी-पेंटिंग स्पर्धा में शामिल होने अंतिम तिथि 10 जून

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जून। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में स्थापित आचार्य नरेन्द्र देव वर्मा शोधपीठ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी कविता, छत्तीसगढ़ी लघु कहानी एवं छत्तीसगढ़ के दर्शनीय स्थल पर आधारित अखिल भारतीय पेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

इसमें भारत का कोई भी नागरिक, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, स्कूल के 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है तथा उम्र की भी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रविष्टियां लगातार विश्वविद्यालय को प्राप्त हो रही है। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 10 जून है। कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने आज कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप की उपस्थिति में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार छत्तीसगढ़ी कविता, छत्तीसगढ़ी कहानी एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता में तीनों वर्गों में 5-5 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।>

 कुल 15 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। डॉ. प्रीता लाल ने जानकारी दी कि तीनों ही प्रतियोगिताओं हेतु प्रतिभागियों को मौलिक स्वरचित रचना/ पेन्टिंग ही विश्वविद्यालय के ईमेल पर 10 जून तक कम्प्यूटर पर टाइप कराकर भेजनी होगी। स्वनिर्मित पेंटिंग का आकार (3&2) फीट का होगा। पेटिंग की हार्ड एवं सॉफ्ट दोनों कॉपी विश्वविद्यालय में कक्ष क्रमांक 5 में 10 जून तक कक्ष में जमा करना अनिवार्य होगा।


अन्य पोस्ट