दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्ला अलैह पुराना बस स्टैंड के चार दिवसीय उर्स पाक कार्यक्रम (एकता उत्सव) के तीसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अंतरराष्ट्रीय कव्वाल एवं उनकी पार्टी तथा सालाना उर्स पाक कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि कि उर्स पाक कार्यक्रम को एकता उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बाबा काबुली का उर्स पाक, जो हम सभी को आपसी भाईचारा व संबंधों में निस्वार्थ भावना से जोडऩे का संदेश देती है, कमेटी बधाई की पात्र है।विशिष्ट अतिथि निगम सभापति राजेश यादव ने कहा कि उर्स पाक कार्यक्रम के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोकार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों से आए हुए लोगों के बीच यह संदेश देता है कि साधु संतों के दरबार में हम सभी सामान हैं। अल्ताफ अहमद पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड, हमीद खोखर मेयर इन काउंसिल नगर निगम दुर्ग, फतेह सिंह भाटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिनका स्वागत अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, संरक्षक अनंत यादव, संयोजक अजहर जमील, उपाध्यक्ष पीयूष देशलहरा व सालाना उर्स पाक कमेटी की पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा पुष्प हार व बैच लगाकर किया गया एवं अतिथियों को काबुली अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पूरी रात कव्वाली के मुकाबला प्रोग्राम में अजीम नाजा कव्वाल एंड पार्टी मुंबई व अनीस नवाब कव्वाल एंड पार्टी गुजरात के बीच चलता रहा।
इस अवसर पर अहमद खान मुन्ना, अजय शर्मा, अबरार पुवार, साबिर पुवार, अयूब पवार, हैदर अली, शेख असलम, हुसैन काका, शेख अतिक़, नदीम आज़मी, असलम नाथानी, सरू ईरानी, मोहम्मद रजा, मोहम्मद अफसर कुरैशी, पासी अली, शबाना निशा रानी, अजीम बेग, शेख अब्बास, नसीम फारूकी, सैयद जाकिर अली, मोहम्मद अजहर कुरैशी, आलोक नारंग, डॉक्टर अशफाक बेग, मोहसिन हाशमी, मोहम्मद साबिर चौहान एडवोकेट इत्यादि उपस्थित रहे।
पर्यावरण का संदेश देते संदल निकला
हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह पुराना बस स्टैंड दरगाह में 72वां उर्स मुबारक के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे शहर के अलग-अलग स्थानों से चादर शरीफ हेतु संदल जुलूस निकाली गयी, जिसमें एक से एक बढक़र बाजा, धुमाल, एवं आकर्षित झांकी देखने को मिली। आकर्षित झांकी में सबसे अलग हटकर सत्तीचौरा से निकला संदल रहा, जिसमें पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया।
शब्बू पाकीजा ने बताया कि सत्तीचौरा से निकलने वाले संदल में अपनी परंपरा अनुसार यंग स्टार संदल कमेटी, सत्तीचौरा द्वारा आपसी भाईचारा का संदेश के साथ साथ इस वर्ष भारत बचाओ, पेड़ लगाओ की आकर्षित झांकी निकाली गई, जिसमें एक साथ दो संदेश दिया गया, पहला संदेश जिसमें हिन्दू-मुस्लिम महिलाएं एक साथ बैठकर पेड़ लगा रहे है, दूसरा संदेश भारत देश बचाओ पेड़ लगाओ का था। चादर शरीफ संदल जुलूस में जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, बिट्टू कुरैशी, शब्बीर पाकीजा, साबिर चौहान, समीर खान, आशीष मेश्राम, ईशु खान, ऐजाज खान, राहुल शर्मा, सरवर चौहान, अख्तर खान, सरफराज चौहान, मनीष यादव, आरिफ खान, परवेज खान, सोनल सेन, सलमान खान, शिबू खान, ऋषि गुप्ता, राजा खान, अब्दुल जमील खान, जुम्मन कुरैशी, इमू खान, सायजन खान एवं सैकड़ों हिन्दू मुस्लिम युवा उपस्थित रहे।