दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जून। दुर्ग जिले के खेलगांव पुरई की पहचान बन चुकी फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी स्विमिंग मे राष्ट्रीय पहचान बनाने के बाद पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान के साथ अब इस भीषण गर्मी में परिंदों को पानी मिले इसलिए एक अभिनव कार्यक्रम शुरू किया है।
फ्लोटिंग विंग्स के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोच ओम कुमार ओझा ने बताया कि परिंदों को इस भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप में पीने के लिए पानी मिले, इसलिए हर घर एक सकोरा परिंदों के लिए अभियान चला रहे हैं। इसके लिए प्लास्टिक के सुंदर सकोरे खरीदकर घरों में लगाने की पहल कर रहे हैं, जिससे इस भीषण गर्मी में परिंदों को दाना पानी देकर उनके जीवन बचा सकें।
ओम कुमार ओझा ने कहा कि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़े तथा परिंदों को बचाने आगे आएं। फ्लोटिंग विंग्स के सभी सदस्य इस अभियान से जुडक़र अपने अपने घरों में सकोरे लगा रहे हैं परिंदों को दाना पानी उपलब्ध करा रहे हैं। एक सकोरा मात्र 49 रुपए में उपलब्ध हो रहा है। कृपया इस अभियान से जुड़े तथा सकोरा अपने घर पर लगाएं। ये बेजुबान पक्षी दाना पानी ग्रहण कर अपनी भूख प्यास बुझाकर आपको आशीर्वाद देंगे।
फ्लोटिंग विंग्स के इस अभियान से जुड़े पर्यावरण संरक्षक एवं पक्षी प्रेमी डॉ.विश्वनाथ पाणिग्राही ने कहा कि परिंदों का हमारे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है। फलों को खाकर उसके बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर गिराते हैं। पानी गिरने पर वह बीज पौधा फिर वृक्ष ब नकर हमें भोजन, प्राणवायु, दवाई, छाया प्राणवायु ऑक्सीजन देता है। आइए हम इन्हें बचाएं। एक सकोरा घर ले जाएं परिंदों को दाना पानी दें।