दुर्ग

गंदगी फैला रहे भैंस खटालों पर कार्रवाई
04-Jun-2024 3:56 PM
गंदगी फैला रहे भैंस खटालों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 4 जून। निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 27 शास्त्री नगर में नाली में गंदगी फैला रहे तीन भैंस खटाल मालिकों पर की गई कार्रवाई। उनसे 4500 रुपया का चालानी कार्रवाई भी किया गया है, सनद रहे की भैंस खटाल संचालक बार-बार मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं, नाली में गोबर फेंकते हैं नाली जाम कर देते हैं, कचरा सडक़ पर कचरा फैला देते हैं।

नगर निगम भिलाई द्वारा कई बार कार्रवाई की गई इस बार 3 दिन का समय उनके द्वारा मांगा गया है। तीन दिन के बाद अगर भैंस खटाल नहीं हटेगा तो उन्हें विशेष कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया जाएगा। गाय भैंस की भी जब्ती  की कार्रवाई की जाएगी।

गंदगी फैलाने वाले पंकज यादव, मनोज यादव, अजय यादव, इंदिरा यादव, लखन लाल यादव सभी ने अपनी भैंस खटाल हटाने के लिए 3 दिन का समय मांगा है, जो उन्हें दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जोन 2 कमिश्नर येशा लहरे, जोन 2 स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह के द्वारा कार्रवाई की गई है। नगर निगम भिलाई एक तरफ सफाई अभियान चला रहा है दूसरे तरफ खटाल मलिक गंदगी फैला रहे है।


अन्य पोस्ट