दुर्ग
यूनियन ने हत्या की जताई आशंका
भिलाई नगर, 3 जून। भिलाई इस्पात संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेस कैंटीन के समीप स्थित विश्राम कक्ष में आज एक वृद्ध का शव मिला है। सीटू यूनियन ने कहा कि मृतक कैंटीन कर्मचारी है, जबकि कैंटीन संचालक के द्वारा कैंटीन कर्मचारी होने से इंकार किया जा रहा है। सीटू यूनियन के द्वारा वृद्ध के हत्या की आशंका जताई गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चन्द्र शेखर (63 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले वायर रॉड मिल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था, फिर उसे काम से निकाल दिया गया था।
यूनियन का आरोप है कि मृतक ब्लास्ट फर्नेस की कैंटीन में भी काम करता रहा, लेकिन कैंटीन ठेकेदार ने कैंटीन में काम नहीं करने व नहीं पहचानने का बात कही है। सीटू ने आरोप लगाया कि ये दुर्घटना नहीं हत्या है। शव का पंचनामा कर मच्र्युरी भिजवाया गया है, क्योंकि मृतक के परिजनों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। शव पुराना लग रहा है, क्योंकि वह सडऩे लगा था।