दुर्ग

खरीफ के लिए खाद वितरण में गति लाने निर्देश
03-Jun-2024 3:05 PM
खरीफ के लिए खाद वितरण में गति लाने निर्देश

दुर्ग, 3 जून। जिले में खरीफ 2024 में 62300 टन विभिन्न प्रकार के खाद वितरण किया जाना है मगर अब तक 16634 टन खाद का ही वितरण हो पाया है। उच्च अधिकारियों ने खरीफ के लिए खाद वितरण में गति लाने के निर्देश दिए है। जिले में गत वर्ष विभिन्न प्रकार के कुल 62347 टन खाद का वितरण किया गया था इनमें सहकारी क्षेत्र में 40871 एवं निजी दुकानों के माध्यम से 21476 टन खाद का वितरण किया गया था। वही गत वर्ष आज की तिथि में विभिन्न प्रकार के 17021 टन खाद का वितरण किया जा चुका था इनमें 8116 यूरिया,2900 सिंगल सुपर फास्फेट ,4064 डीएपी एवं शेष अन्य प्रकार के खाद थे। जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 33480 टन विभिन्न प्रकार के खाद का भण्डारण किया जा चुका है। इनमें 25026 सहकारी एवं 8453 टन खाद निजी क्षेत्र में उपलब्ध है। उपलब्ध खाद में से सहकारी क्षेत्र में 12456 एवं निजी क्षेत्र में4178 टन का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में कुल 12406 टन खाद बचत है, इनमें 8130 सहकारी एवं 4226 टन खाद निजी क्षेत्र में उपलब्ध है। बचत खाद में यूरिया 4554, सिंगल सुपर फास्फेट 2392 , डीएपी 2528 टन एवं शेष अन्य प्रकार के खाद शामिल है।


अन्य पोस्ट