दुर्ग

नाली बंद करने की बात को लेकर मारपीट, अपराध दर्ज
02-Jun-2024 4:09 PM
नाली बंद करने की बात को लेकर मारपीट, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 जून । घर के सामने बनी नाली को बंद कर देने की बात पर हुए विवाद में आरोपियों ने प्रार्थी के साथ डंडे एवं लोहे की वस्तु से मारपीट करते हुए चोट पहुंचाई। प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर सुपेला निवासी मोहनलाल पंप ऑपरेटर का कार्य करता है। 31 मई की सुबह 10:30 बजे उसके पड़ोसी संतोष प्रजापति के द्वारा घर के सामने की नाली को बंद कर दिया गया था जिससे नाली का पानी चारों तरफ फैल रहा था।

इस पर मोहनलाल ने संतोष प्रजापति से कहा कि नाली क्यों बंद कर दिये है, पानी मेरे घर के सामने फैल रहा है। इस बात को लेकर संतोष प्रजापति एवं उसके बेटे हर्ष प्रजापति व तनिष्क प्रजापति ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे एवं लोहे की वस्तु से प्रार्थी पर वार कर दिया। इससे प्रार्थी के सिर, पैर में चोटे आई।


अन्य पोस्ट