दुर्ग

नाली पर अतिक्रमण हटाए गए
02-Jun-2024 3:31 PM
नाली पर अतिक्रमण हटाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 2 जून । शनिवार को छावनी चौक से एसीसी चौक के मध्य नंदनी रोड मुख्य मार्ग के समीप स्थित व्यवसायियों द्वारा किए गए नाली के ऊपर अतिक्रमण को प्रात: 8 बजे से बेदखली कार्रवाई कर 8 अतिक्रमण को हटाए गए।

 लगभग 270 मीटर नाली को सफाई किए जाने सीमेंट कांक्रीट से ढकी हुई नाली को खोला गया। उक्त कार्रवाई के दौरान व्यवसायियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। व्यवसायियों को बारिश पूर्व नालियों की सफाई किए जाने की जानकारी देते हुए कार्य को सम्पन्न किया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारी सहयोग कर रहे थे, कुछ लोग विरोध भी कर रहे थे, लेकिन बहुत लोगों का मानना था पानी निकासी के लिए यह जरूरी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसमें सहयोग कर रहे थे।


अन्य पोस्ट