दुर्ग

यातायात पुलिस ने लोगों से 21 डे चैलेंज की जानकारी साझा की
02-Jun-2024 3:28 PM
यातायात पुलिस ने लोगों से 21 डे चैलेंज की जानकारी साझा की

19 दिनों में 42 हजार नागरिकों को जानकारी दी जा चुकी है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 जून। शुक्रवार को दुर्ग - भिलाई के प्रमुख चौक चौराहे मे वाहन चालकों को  ठंडा पानी पिलाकर दुर्ग पुलिस के 21 डे चैलेंज की जानकारी साझा की गई।साथ ही लगातार 19 दिन से सुबह मॉर्निगवॉक करने वालो को, कॉलेज, कंपनी, शासकीय एवं प्राईवेट संस्थान के कर्मचारी/अधिकारीगण शाम को शॉपिंग मॉल, गार्डन आने वालों को दुर्ग पुलिस के अभियान से अवगत कराया जा रहा है।

पिछले 19 दिनो में लगभग 42 हजार वाहन चालक एवं आम नागरिकों को 21 डे चैलेंज की जानकारी प्रदान की गई है।पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं  सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा  सतीष ठाकुर,  संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार विगत 19 दिनो से 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।

 दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 19 दिनो से चलाये जा रहे यातायात जागरूकता  फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन जिले के प्रमुख चौक /चौराहे मे वाहन चालकों, राहगीरों को ठंडा पानी पिला कर दुर्ग पुलिस के इस मुहीम से अवगत कराया गया।

इसी प्रकार शासकीय एवं प्राईवेट संस्था के कर्मचारी अधिकारीगण, मार्निगवॉक एवं प्ले ग्राउण्ड में आने वाले आमजन, सायं के समय परिवार के साथ पार्क जाने वाले, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल इत्यादि जगहो पर यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में शुमार हो जायेगा।

दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 19 दिनों मे 42 हजार लोगो को इस अभियान से अवगत कराया गया है।


अन्य पोस्ट