दुर्ग
रायपुर के बाद प्रदेश में दुर्ग रहा सबसे ज्यादा गर्म
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जून। हीट वेव की स्थिति 2 जून रविवार तक बने रहने की संभावना है लगातार चौधे दिन दुर्ग में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने की वजह गर्मी काफी बढ़ गई है आज रायपुर के बाद प्रदेश में दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रह।ा
जानकारी के अनुसार आज दुर्ग में अधिकतम तापमान 45.6डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.7डिग्री अधिक है वहीं रायपुर 45.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा इसी प्रकार माना 45.2, बिलासपुर44.8 एवं राजनांदगांव अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दुर्ग आज का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा रात में चलने वाली गर्म हवाओं की वजह से लोगों की नींद में खलल पड़ रही है
अधिकतम 45 व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है अधिकतम तापमान 45 एवं न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहेंगे 3 दिनों के बाद ही तापमान में गिरावट की संभावना है विभाग के अनुसार सुबह की द्रोणिका पश्चिमी उत्तरप्रदेश से दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश , झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम असम तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई तक फैली हुई है साथ ही सुबह की एक चक्रवाती परिसंचरण अब भी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।